WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024: झारखंड में विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू हुई, दोबारा शादी करने पर मिलेगी ₹2 लाख

Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024: झारखंड मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना” ने राज्य की विधवा महिलाओं के जीवन को सुधारने और सम्मान बढ़ाने का मंच प्रदान किया है। यह पहली ऐसी योजना है जो देशभर में इस प्रकार के सामाजिक उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

इस झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह हेतु 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे वे अपने जीवन को नए रूप में आगे बढ़ा सकें। यह योजना सिर्फ राज्य की महिलाओं को ही फायदा पहुंचाएगी और इसका उद्देश्य है उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना।

अगर आप झारखंड राज्य की विधवा महिला हैं और पुनर्विवाह के लिए आवेदन करना चाहती हैं। तो इस Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024 की शर्तों और प्रक्रिया को समझने के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको यहां आवेदन करने का पूरा तरीका और पात्रता सूची मिलेगी, जिससे आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024 Overview

योजना का नाम Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा
संबंधित विभाग महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्य विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
प्रोत्साहन राशि 2 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में 6 मार्च 2024 को शुरू की गई “मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024” के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है। इस Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024 के अंतर्गत महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित होगी, जिससे महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को मिलेगा।

यह Jharkhand Vidhva Punarvivha Yojana 2024 उन सभी विधवा महिलाओं के लिए है जो अपने पति के साथ छूटने के बाद से अकेली हैं, लाचार हैं या जो नई शुरुआत करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के तहत उन्हें पुनर्विवाह पर 1 वर्ष के भीतर आवेदन करना होगा। तबही उन्हें 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा। इस से उन्हें समाज में अपने जीवन को नए मोड़ पर बढ़ाने का एक साहस मिलेगा।

ये भी पढ़े: Free Solar Rooftop Subsidy Yojana 2024: फ्री सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन शुरू solarrooftop.gov.in

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Vidhva Punarvivha Yojana का उद्देश्य

“झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना” का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य की विधवा महिलाओं को आत्मबल में वृद्धि करना पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करके समाज में अच्छी रीतियों को बढ़ावा देना और उन महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित करना है। जिनकी जीवनशैली शायद कहीं थम सी गई है। विधवा महिलाएं आमतौर पर अच्छा जीवन नहीं व्यतीत कर पाती हैं। इसलिए उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए “विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना” के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने में साहाय्य करना है। ताकि वे आत्मनिर्भरता के साथ अपना जीवन जी सकें।

ये भी पढ़े: LPG Cylinder Subsidy 2024: गरीब परिवारों को 1 जनवरी 2024 से 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी मिलेगी।

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य की विधवा महिलाओं को आत्मबल में वृद्धि करना है। जिससे समाज में पुनर्विवाह की अच्छी रीतियों को बढ़ावा मिले।
  • पुनर्विवाह करने वाली विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी जो महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है जिससे योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकें।
  • महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन होगा, जो महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।
  • झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 का शुभारंभ 6 मार्च 2024 को हुआ, जिसमें राज्य की 7 विधवा महिलाएं लाभान्वित हुईं।
  • यह योजना देश की पहली ऐसी है जो विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
  • Vidhva Punarvivha Yojana 2024” के माध्यम से यह योजना राज्य सरकार के व्यय भार को कम करने में मदद करेगी।
  • लाभ प्राप्त कर विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आने से उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक अपना जीवन व्यतीत करने में मदद मिलेगी।
  • इस Jharkhand Vidhva Punarvivha Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए पुनर्विवाह की तारीख से 1 साल के अंदर आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़े: SBI Mudra Loan Yojana 2024: एसबीआई मुद्रा लोन योजना, ये बैंक बिना किसी डॉक्यूमेंट के देगा 50,000 का लोन

Jharkhand Vidhva Punarvivha Yojana के लिए पात्रता

  • झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला को झारखंड राज्य का निवासी होना आवश्यक है।
  • इस झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के तहत केवल झारखंड राज्य की विधवा महिला आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
  • Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024 के तहत सभी जाति वर्ग की विधवा महिलाएं पुनर्विवाह हेतु आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  • लाभार्थी की आयु इस योजना के लिए विवाह योग्य होनी चाहिए।
  • आवेदक को पुनर्विवाह निबंधन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
  • विधवा महिला के पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • सरकारी नौकरी, पेंशनधारी और आयकर दाता की श्रेणी में आने वाली विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

ये भी पढ़े: Ladli Behna Awas Yojana List 2024: लाड़ली बहना आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी, सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • स्व घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ये भी पढ़े: Viklang Awas Yojana 2024: विकलांग आवास योजना ऑनलाइन आवेदन, लावा व पात्रता देखें

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदन करने के लिए आपको संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आपको निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह निबंधन प्रमाण पत्र, और बैंक खाता पासबुक जैसे दस्तावेज संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। सत्यापित होने पर आपको पुनर्विवाह पर 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़े:-

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Channel JOIN NOW
Google News JOIN NOW

Leave a Comment