WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Parvarish Yojana 2024: बिहार परवरिश योजना से बच्चों को 1000 रुपए हर महीने मिलेंगे

Bihar Parvarish Yojana 2024: बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने एक नई योजना का शुभारंभ किया है – “बिहार परवरिश योजना”। इस बिहार परवरिश योजना 2024 के तहत सरकार राज्य के अनाथ और बेसहारा बच्चों के विकास के लिए उन्हें सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। प्रत्येक महीने इस बिहार परवरिश योजना 2024 के अंतर्गत पात्र बच्चों को 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

यदि आप बिहार के निवासी हैं और इस Bihar Parvarish Yojana 2024 का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिनमें आपकी पहचान प्रमाणित करने वाले दस्तावेज, आवेदक का पता, और आय के संबंध में प्रमाणित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं।

Bihar Parvarish Yojana 2024 Overview

योजना का नाम Bihar Parvarish Yojana
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग समाज कल्याण विभाग
लाभार्थी राज्य के अनाथ एवं बेसहारा बच्चें
उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
सहायता राशि 1000 रुपए प्रतिमाह
राज्य बिहार
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in

Bihar Parvarish Yojana 2024

बिहार सरकार ने “बिहार परवरिश योजना” की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य है एचआईवी, एड्स, कुष्ठ रोग, और पुरानी बीमारियों से पीड़ित माता-पिता के बच्चों, अनाथ और निराश्रित बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना। इस Bihar Parvarish Yojana 2024 के अंतर्गत, प्रत्येक महीने पात्र बच्चों को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। जो उनके माता-पिता के खाते में भेजी जाएगी। यह योजना सरकार द्वारा संचालित की जाएगी और आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। लाभार्थियों को योजना के अंतिम वर्ष तक सहायता प्रदान की जाएगी। जब तक कि बच्चों की आयु 18 वर्ष नहीं हो जाती। योजना में 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Bihar Ration Card 2024 Online Apply: बिहार राशन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें, EPDS, @epds.bihar.gov.in

Bihar Parvarish Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा बिहार परवरिश योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेसहारा, अनाथ, एचआईवी, एड्स या कुष्ठ रोग से प्रभावित माता-पिता के बच्चों को पोषण और सुरक्षा की अधिक सुविधा प्रदान करना है। इसके माध्यम से हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करके बच्चों की अच्छी देखभाल और पालन-पोषण की सुविधा सुनिश्चित की जाती है।

बिहार परवरिश योजना के अंतर्गत किन्हें मिलेगा लाभ

  • अनाथ और निराश्रित बच्चे, या अनाथ बच्चे जो अपने नजदीकी रिश्तेदारों के साथ रहते हैं।
  • ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कारावास में बंद हैं।
  • दीर्घकालिक रोग (एचआईवी/एड्स/कुष्ठ रोग ग्रेड-2) से पीड़ित बच्चे।
  • जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है।
  • बच्चे जो एचआईवी, एड्स, कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं।
  • अनाथ और बेसहारा बच्चे, या वे जो अपने अभिभावक के साथ रह रहे हैं।
  • मानसिक रूप से दिव्यांग माता-पिता के बच्चे जो अपने बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर सकते।

ये भी पढ़े: Bihar Free Laptop Yojana 2024: बिहार फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन फॉर्म, पात्रता व चयन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार परवरिश योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार परवरिश योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर पालन-पोषण को सुनिश्चित करना है।
  • बिहार परवरिश योजना 2024 के तहत हर महीने बच्चों के माता-पिता या अभिभावक को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • Bihar Parvarish Yojana 2024 का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • बिहार परवरिश योजना 2024 के तहत 0 से 18 वर्ष की आयु के अनाथ और बेसहारा बच्चों को शामिल किया गया है।
  • बच्चों के अभिभावक के साथ खोले गए खाते में हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।
  • इस आर्थिक सहायता राशि से बच्चों की अच्छी देखभाल हो सकेगी।
  • Bihar Parvarish Yojana 2024 के अंतर्गत ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • बिहार सरकार द्वारा योजना को पूरे राज्य में लागू किया गया है ताकि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े: Bihar Krishi Clinic Yojana 2024: बिहार में कृषि क्लिनिक योजना शुरू, कृषि से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तर पर होगा

बिहार परवरिश योजना के लिए पात्रता

  • केवल बिहार राज्य के मूल निवासी ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • बच्चों की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • अनाथ और निराश्रित बच्चे, या अनाथ बच्चे जो अपने नजदीकी रिश्तेदारों के साथ रहते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • पालन-पोषणकर्ता परिवार को बीपीएल के अंतर्गत सूचीबद्ध होना या उनकी वार्षिक आय 60,000 से कम होनी चाहिए।

Bihar Parvarish Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

ये भी पढ़े: Bihar Bhulekh Portal: Bhulekh Apna Khata, भूलेख नक्शा, Land Records, @biharbhumi.bihar.gov.in

बिहार परवरिश योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको आंगनवाड़ी सेविका से बिहार परवरिश योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद, आपको उसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, आपको आवेदन फॉर्म के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको सभी दस्तावेजों सहित आवेदन फॉर्म को निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र सेविका के पास जमा करना होगा।
  • एचआईवी/एड्स के मामले में आवेदक को आवेदन फॉर्म बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पास जमा करना होगा।
  • आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक रसीद दी जाएगी जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
  • सभी दस्तावेजों की सत्यापन के बाद, आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस प्रक्रिया के अनुसार आप आसानी से बिहार परवरिश योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:-

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Official Website ekalyan.bih.nic.in
Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Channel JOIN NOW
Google News JOIN NOW

Leave a Comment