WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024: मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024: झारखंड सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए “मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना” शुरू करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे वे अपने पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकें। इस मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 के तहत झारखंड की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह सहायता राशि विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें इस तरह की मदद की आवश्यकता है।

हाल ही में झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी गई है। इस Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 से राज्य की 40 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसके तहत, राज्य की गरीब और पिछड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। जिसमें लाभार्थी महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।

इस मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 के अंतर्गत महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि उनके स्वास्थ्य और पोषण पर भी ध्यान दिया जाएगा। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस प्रयास किया जा रहा है।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024: 45 लाख माताओं और बहनों को मिलेगा लाभ

झारखंड सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए “मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना” शुरू करने जा रही है। इस Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 के तहत राज्य की 45 लाख माताओं और बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राजमहल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए है। इस Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता करना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना में 21 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाएं शामिल होंगी। प्रत्येक लाभार्थी महिला को प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, गरीबी उन्मूलन और उनके समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

“मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना” की वार्षिक लागत लगभग 5500 करोड़ रुपये होगी। इस योजना के तहत सभी वर्गों की महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा, जिससे राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और समाज में उनकी स्थिति मजबूत होगी। Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें सशक्त बनाना है। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, और लाभार्थी महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये भी पढ़े: Post office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम मे 60 महीने तक मिलेंगे 5500 रुपए, जानें डिटेल्स

लाभुक महिलाओं से शीघ्र लिए जाएंगे आवेदन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजमहल में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि राज्य सरकार महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए “मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना” (मुख्यमंत्री माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना) लागू कर रही है। इस Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 के तहत राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद महिला बाल विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इस मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही विशेष कैंप आयोजित करेगी, जहां लाभार्थी महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार योजनाएं केवल दिखावे के लिए नहीं बनाती, बल्कि उनका वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करती है। उन्होंने यह भी कहा कि ये योजनाएं न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि जब राज्य की आबादी सशक्त और आत्मनिर्भर होगी, तभी समाज और राज्य का समग्र विकास संभव हो सकेगा।

ये भी पढ़े: SBI Mudra Loan Yojana 2024: एसबीआई मुद्रा लोन योजना, ये बैंक बिना किसी डॉक्यूमेंट के देगा 50,000 का लोन

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • सदस्यता प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाण पत्र आदि।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभुकों की पात्रता

  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय आठ लाख रुपए से कम हो।
  • लाभुक महिला झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता होना चाहिए। जिनके बैंक खाते आधार से लिंक्ड नहीं हैं। उन्हें दिसंबर 2024 तक योजना का लाभ मिलेगा। इसके बाद आधार लिंकिंग अनिवार्य होगी।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
  • आवेदिका का परिवार झारखंड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना (पीला रंग का राशन कार्ड), पूर्वतिक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड (गुलाबी रंग का राशन कार्ड), के-ऑयल राशन कार्ड (सफेद रंग) या हरा रंग का पृथक राशन कार्ड धारक होना चाहिए।

ये भी पढ़े:- 

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Channel JOIN NOW
Google News JOIN NOW

Leave a Comment